देहरादून, अमेजन ने घोषणा की कि उसकी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सेवा अमेजन नाउ ने पिछले तीन महीनों में भारत में 1 बिलियन डॉलर के वार्षिक सकल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। लॉन्च के बाद से हर तिमाही अमेजन नाउ के ऑर्डर दोगुने हुए हैं, जिससे यह अमेजन इंडिया के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स बिजनेस बन गया है।
कंपनी ने त्योहारी सीजन से पहले 10 हफ्तों से भी कम समय में अमेजन नाउ को 4 गुना अधिक शहरों में विस्तार देकर मिनटों में डिलीवरी को भारत के 60 से अधिक शहरों व कस्बों तक पहुंचाया है। मेट्रो शहरों के अलावा, यह सेवा पदुबिद्री, तिरुपति, गुंटूर, गुरदासपुर, जालंधर, वेल्लोर, धारवाड, वारंगल और बरहामपुर जैसे कस्बों में भी ग्राहकों को उपलब्ध है। ये ऑर्डर 750 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट और अर्बन फुलफिलमेंट केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से मिनटों में डिलीवर किए जाते हैं। कंट्री मैनेजर अमेजन इंडिया समीर कुमार ने कहा कि बहुत ही कम समय में अमेजन नाउ ने भारत में 1 बिलियन डॉलर के वार्षिक सकल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह अमेजन इंडिया के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन गया है। इस त्योहारी सीजन में देशभर के ग्राहक सबसे तेज रफ्तार से सबसे व्यापक चयन की डिलीवरी की उम्मीद कर सकते हैं। जून 2026 में, अमेजन ने अमेजन नाउ को देशभर के 300 से अधिक शहरों के ग्राहकों तक बढ़ाकर भारत का सबसे बड़ा डिलीवरी-इन-मिनट्स नेटवर्क बनाने की योजना की घोषणा की थी।