अदाणी एयरपोर्ट्स निवेशकों से 1 अरब अमेरिकी डॉलर की नई इक्विटी जुटाएगा

देहरादून, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल), अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी और भारत के सबसे बड़े प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर्स में से एक है। कंपनी ने अल्फा वेव ग्लोबल, प्रेमजी इन्वेस्ट, टेमासेक और ब्लैकरॉक द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंड्स वाले निवेशक समूह से 9,825 करोड़ रुपए (करीब 1 अरब अमेरिकी डॉलर) की नई इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए बाध्यकारी समझौते किए हैं। इस ट्रांजैक्शन से एएएचएल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन करीब 18 अरब अमेरिकी डॉलर होगी। यह भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में वित्तीय संस्थानों से होने वाले सबसे बड़े नई इक्विटी निवेशों में से एक है। लंबे समय के लिए निवेश करने वाले घरेलू और वैश्विक निवेशकों के इस समूह की भागीदारी एएएचएल के बड़े पैमाने, ऑपरेशनल क्षमताओं और लंबे समय में ग्रोथ की संभावनाओं को मिला एक महत्वपूर्ण इंस्टीट्यूशनल समर्थन है। यह निवेश ऐसे समय में कारोबार में लंबे समय के लिए इंस्टीट्यूशनल कैपिटल ला रहा है, जब भारत का एविएशन सेक्टर लगातार बढ़ते पैसेंजर ट्रैफिक, क्षमता विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के दौर में प्रवेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *