केएमवीएन के एमडी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को केएमवीएन की विभिन्न गतिविधियों, पर्यटन परियोजनाओं, अवस्थापना सुविधाओं एवं मानव संसाधन से संबंधित विषयों की जानकारी दी।
श्री तोमर ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में प्रधानमंत्री के भ्रमण के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। साथ ही, क्षेत्र में नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने चंपावत और बागेश्वर में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने की जानकारी भी दी।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने केएमवीएन द्वारा पर्यटन विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का सतत विकास हो और स्थानीय लोगों को भी इसका अधिक लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *