मसूरी, गाइड व होटल कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हो गये। जिसमें विजय कठैत सभापति, अनूप कोठारी मंत्री, पूरण सिंह कंडारी कोषाध्यक्ष, जगदीश उनियाल उप सभापति, प्रेम लाल खंडूरी व तुलसी राम नौटियाल संयुक्त मंत्री, देवी गोदियाल, भगवान दत्त सेमवाल, नागेंद्र डिमरी विशिष्ट सदस्य, चौतराम बडोनी, बलबीर सिंह रावत, धनीराम बडोनी, गणपति गोस्वामी, धर्मानंद नौटियाल, कुंदन सिंह पंवार, दरम्यान सिंह कंडारी, खिला सिंह पंवार को सदस्य कार्यकारणी बनाया गया।