मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती थ्रो बॉल प्रतियोगिता

मसूरी, गुरु नानक 5जी सैंटनरी स्कूल में मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशान के तत्वावधान में बालिका वर्ग की थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मसूरी इंटर नेशनल स्कूल ने गुरू नानक स्कूल को हराकर प्रतियोगिता जीती।
इस प्रतियोगिता में मसूरी के पांच विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना तथा अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता के सभी मैच निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए गए। दिन भर चले रोमांचक मुकाबलों का आयोजन राउंड रोबिन लीग के अनुसार किया गया। अंतिम फाइनल मुकाबले में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने गुरु नानक 5जी सैंटनरी स्कूल को 17-15, 17-12 से हराकर विजेता बनी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक कुलदीप त्यागी ने सभी टीमों को बधाई दी व विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी प्रदान करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मिजान नेगी, वरुण रावत, गुलबहार, मयंक व अन्य अध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *