सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों के माध्यम से हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ की

हरिद्वार,  पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से ग्रामीण हरिद्वार में सामुदायिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने और कुपोषण की समस्या को कम करने पर केंद्रित ये कार्यक्रम वंचित समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।अपने चलित स्वास्थ्य इकाई कार्यक्रम के माध्यम से पैनासोनिक 13 गाँवों में घर घर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचा रहा है जिससे प्रतिवर्ष लगभग 15000 से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
इस पहल के अंतर्गत नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है जहाँ सामान्य उपचार परामर्श, आवश्यक दवाइयाँ तथा मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूकता प्रदान की जाती है।इसके अतिरिक्त विशेष स्वास्थ्य शिविरों में नेत्र,स्त्री रोग,त्वचा,मानसिक स्वास्थ्य तथा सामान्य चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। हाल के शिविरों में मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याओं की समय पर पहचान संभव हुई है जिसमें 1700 से अधिक लोगों को चश्मे प्रदान किए गए। वित्तीय वर्ष 2016-17 से अब तक इस पहल के माध्यम से कुल 1,77,469 मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा चुकी हैं।पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही 13 गाँवों में 19200 मरीजों को सेवाएँ प्रदान की गईं।इसके साथ ही चलित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र कार्यक्रम क्षेत्र में बाल कुपोषण को कम करने की दिशा में कार्य कर रहा है।50 से अधिक गाँवों में संचालित यह पहल वर्तमान में 500 से अधिक गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों तथा लगभग 474 माताओं को सहयोग प्रदान कर रही है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित स्वास्थ्य जांच,पोषण सहयोग,परामर्श तथा परिवारों को संतुलित आहार,स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *