जेके मैक्स पेंट्स ने किया नए कैंपेन का अनावरण

देहरादून, जेके सीमेंट लिमिटेड की समृद्ध विरासत एवं उत्कृष्टता से प्रेरित जेके मैक्स पेंट्स ने अपने नए ब्राण्ड कैंपेन “मैक्स करो, रिलेक्स करो”, का लॉन्च किया है। पहली बार विज्ञापन में ब्राण्ड अम्बेसडर अक्षय कुमार नज़र आएंगे। यह बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के एसोसिएशन में ब्राण्ड के विकास का अगला चरण है, जो उनके मुख्य प्रोडक्ट जेके वॉलमैक्स पुट्टी द्वारा बनी मजबूत नींव पर रोशनी डालता है।
“मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स ने एक ऐसे ब्राण्ड के रूप में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जो बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले भरोसेमंद समाधानों के साथ इस यात्रा का आसान बना देता है। कैंपेन पर बात करते हुए नीतिश चोपड़ा, बिज़नेस हैड-व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा, जब ब्यूटीफिकेशन प्रोडक्ट्स की बात आती है तो आज के उपभोक्ताओं के पास ढेरों विकल्प हैं, ऐसे में उनके लिए सही पुट्टी, प्राइमर और सही पेंट का चुनाव करना उलझन भरा होता है। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ हम उन्हें जेके वॉल मैक्स पुट्टी और जेके व्हाईट मैक्स सीमेंट के भरोसेमंद समाधान उपलबध कराकर उनके फैसले को आसान बनाना चाहते हैं। इस कैंपेन के साथ जेके मैक्स पेंट्स, पेंटिंग के हर चरण में भरोसे, निरंतरता और परफोर्मेन्स का वादा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *