उत्साहपूर्वक मनाया गया बैशाखी पर्व, गुरू के लंगर का हुआ आयोजन

मसूरी,  बैशाखी का पर्व पर्यटन नगरी में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा लंढौर में भोग श्री अखंड पाठ साहिब सहित शबद कीर्तन किया गया। जिसमें कीर्तन भाई गुरूमीत सिंह देहरादून वालों ने किया। वहीं मुख्यग्रंथी अनुज सिंह ने शबद कीर्तन किए व अखंड पाठ किया व विश्व शांति के लिए अरदास की गयी। इसके बाद गुरू के लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट लाइब्रेरी में भी बैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया व शबद कीर्तन, भोग श्री अखंड पाठ किया गया व गुरू के लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, तनमीत खालसा, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह, परमजीत कोहली, जगजीत साहनी, बलबीर सिंह, गुरूप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बैशाखी के पर्व पर बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करते हरिद्वार गये यह पर्व मेष संक्राति के रूप में मनायी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *