हज यात्रा पर जाने वालों को जरूरी जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित

मसूरी,  बूढ़ी गांव मदरसे में इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का मदरसे के जिम्मेदारों की तरफ से एक डेयरिंग सेन्टर का आयोजन किया गया।
भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के जिला मंत्री शाहिद ने मसूरी में पत्रकारों को बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से हज जाने वाले लोगों को विशेष जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अल्पसंख्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष यास्मीन आलम ने हज जाने वालों को हज यात्रा के दौरान किन किन बातों का ध्यान चाहिए और किन किन चीजों की जरूरत पड़ेगी उन सबकी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष यास्मीन आलम व मंत्री मोहम्मद शाहिद की ओर से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों की खिदमत की गईं और भेंट स्वरूप में हाजियों को नमाज अदा करने के लिये जानेमाज और तसबीर भेंट की गई। वहीं हाजियों ने देश व प्रदेश की शांति और भाई चारे की दुआ की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष यास्मीन आलम व जिला मंत्री मोहमद शाहिद, मौलाना इरशाद, नईम सेफी, सरफराज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *