देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को लोक भवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों की जानकारी सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर उनसे चर्चा की।