ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

मसूरी,  छावनी परिषद लन्ढौर की मासिक बोर्ड बैठक में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। ताकि पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। लंढौर छावनी परिषद बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि इस क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने के लिए पर्यटकों की वाहन संख्या को कम किया जायेगा। जिसके तहत छावनी क्षेत्र में एक अप्रैल से प्रतिदिन पांच सौ वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। वहीं 15 अप्रैल से छावनी प्रशासन द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेगा, जिसमें पर्यटक वाहन पंजीकरण कर ही छावनी क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। पंजीकरण नहीं होने पर छावनी क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 1 अप्रैल 2026 से लंढौर छावनी क्षेत्र में पर्यट्क वाहनो की संख्या को सीमित किया जायेगा।  स्थानीय निवासियों को कार्यालय से पास दिए जायेंगे ताकि उनके वाहनों को रोका न जा सके। सीमित संख्या से अतिरिक्त एंव बिना पंजीकरण वाले पर्यटक वाहनों को टिहरी धनोल्टी मार्ग पर भेजा जायेगा। पंजीकरण युक्त वाहनों को सीमित समय अवधि के लिए छावनी क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा व सीमित समयावधि समाप्त होने के बाद अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। छावनी क्षेत्र के होटलों, गेस्ट हाउसों की बुकिंग होने पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा जिसका पंजीकरण निःशुल्क किया जायेगा। छावनी परिषद बोर्ड बैठक में अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस थापा, सीईओ अंकिता सिंह, कार्यालय अधीक्षक सिंकंदर नौटियाल, अभियंता शशांक चौहान सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *