देहरादून, अमेजन इंडिया ने घोषणा की कि सैमसंग गैलेक्सी एआई से संचालित इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग (ईपीएल) की वापसी हो रही है, जो आज 6 मार्च से शुरू हो गई। इस क्रिकेट सीजन में ग्राहक नवीनतम स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और टैबलेट से लेकर एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कैमरा, ऑडियो डिवाइस समेत कई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर शानदार डील और ऑफर पा सकेंगे।इस दौरान पावर प्ले डील्स के तहत बेहतरीन ऑफर का चयनित संग्रह पेश किया जाएगा, जिन्हें पूरे आयोजन के दौरान हर दिन अपडेट किया जाएगा। ग्राहकों को उत्पादों पर 65 प्रतिशत तक की छूट, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 4,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा। इससे नए इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में अपग्रेड करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। अमेजन इंडिया की डायरेक्टर दृ कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जेबा खान ने कहा, “पिछले साल का ईपीएल हमारी उम्मीदों से भी आगे रहा और इस साल हम उस महत्वाकांक्षा को हर स्तर पर और आगे बढ़ा रहे हैं। इस वर्ष हमारा फोकस एआई-संचालित डिवाइसों पर है, जैसे एआई पीसी, स्मार्ट टीवी और ऑन-डिवाइस एआई स्मार्टफोन और हम चाहते हैं कि ग्राहक इस बदलाव को सीधे अनुभव करें। ग्राहक अब प्रोडक्ट कैसे खोजते हैं और खरीद का फैसला कैसे लेते हैं, इसमें भी बदलाव आया है।