सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत

देहरादून, जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ड्राइवर की मौत भी हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह वन गुर्जर यासीन ने थाना त्यूणी को सूचना दी थी कि कांडा बैड से नीचे शिव मंदिर बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष त्यूणी अश्विनी बलूनी मय पुलिस फोर्स राहत बचाव उपकरण लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए और एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पंहुचने को सूचित किया गया।
थानाध्यक्ष त्यूणी अश्वनी बलूनी ने बताया कि मौके पर वाहन संख्या यूके 07 टीडी 8854 दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक से करीब 200 मीटर गहरी खाई मे गिरा हुआ है। रेस्क्यू टीम खाई में उतरी तो वहां पर एक व्यक्ति मृत अवस्ता में मिला। एसडीआरएफ की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों से अन्य सवारियों के बारे मे जानकारी की जा रही है। आसपास कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। घटना के संबंध मे जानकारी की जा रही है। मृतक की शिनाख्त महेश थापा उम्र 48 साल निवासी त्यूणी के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *