देहरादून, भारत की शिक्षा व्यवस्था में एआई को तेज गति से अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, भारती एयरटेल फाउंडेशन ने वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था, सीके-12 फाउंडेशन, के साथ साझेदारी की है, ताकि के-12 के सभी शिक्षकों के लिए 45 से अधिक एआई-सक्षम शिक्षण साधनो को द टीचर ऐप में एकीकृत किया जा सके।
द टीचर ऐप एक आजीवन निःशुल्क डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग वर्तमान में देशभर में 2 लाख से अधिक शिक्षक कर रहे हैं। इस अवसर पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने हमें शिक्षा परिवर्तन के लिए एक स्पष्ट दिशा दी है और हमारा ध्यान हर कदम पर शिक्षकों को सहयोग देने पर केंद्रित है। शिक्षकों को ऐसे गुणवत्तापूर्ण संसाधनों की आवश्यकता है जो प्रत्येक कक्षा स्तर पर प्रत्येक विद्यार्थी की विविध आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष और भारती एयरटेल फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष, ने कहा, “शिक्षक भारत के भविष्य के निर्माता हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने उन्हें उचित रूप से हमारे राष्ट्र के शैक्षिक परिवर्तन के केंद्र में रखा है। वर्ष 2024 में लॉन्च के बाद मात्र 15 महीनों में द टीचर ऐप ने 2 लाख से अधिक शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री और शिक्षण अनुभवों से जोड़ा है, जो इस मांग को मजबूती से दर्शाता है। शिक्षक प्रशिक्षण में एआई के महत्व को रेखांकित करते हुए सीके-12 की सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक नीरू खोसला ने कहा, “शिक्षा में एआई अब वैकल्पिक नहीं रहा। आज शिक्षकों को ऐसे समझदार संसाधनों की जरूरत है जो बदलती कक्षा परिस्थितियों के अनुसार काम करें। यह साझेदारी हमें द टीचर ऐप के व्यापक स्तर को सीके-12 के प्रौद्योगिकी क्षमता के साथ जोड़ने का अवसर देती है, ताकि प्रत्येक शिक्षक को सार्थक और भविष्य के लिए तैयार सहयोग प्रदान किया जा सके।”