कोल्हूखेत के समीप बोलेरो वाहन सड़क पर पलटा

मसूरी,  कोल्हूखेत पुलिस चौकी को सूचना मिली कि चौकी से करीब सौ मीटर आगे देहरादून की ओर एक वाहन बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।
सूचना पर पुलिस चौकी कोल्हूखेत से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा व देखा कि एक बोलेरो पीकअप नंबर यूके 07 सीबी 2866 चौकी से करीब सौ मीटर आये मोड पर पलट रखा है। वाहन में तीन लोग सवार थे, जांच में पाया गया कि सभी सवार सुरक्षित हैं। किसी को भी किसी प्रकार की चोट नहीं आयी। वाहन में सवार व्यक्तियों में चालक फिरोज 35 वर्ष निवासी चिलकाना, सहारनपुर, अजय निवासी देबन, सहारनपुर (उ0प्र0), उम्र 28 वर्ष, फे़रान निवासी सेलाकुई, देहरादून, उम्र 32 वर्ष थे। पुलिल ने वाहन को सड़क से हटाकर सुरक्षित किनारे लगवाया गया तथा यातायात को सुचारु कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *