पेंशनर्स ने गोल्डन कार्ड में अंशदान वृद्धि का किया विरोध

देहरादून, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की कार्यकारिणी की बैठक संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भगवती प्रसाद उनियाल के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के सदस्यों द्वारा रोष व्यक्त किया गया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पेंशनर्स की पेंशन से गोल्डनकार्ड में अंशदान वृद्धि का प्रस्ताव बिना संगठनों की सहमति के पारित किया है साथ ही गोल्डन कार्ड योजना को संचालित करने हेतु बीमा कम्पनी को देने क प्रस्ताव किया है जिसका सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड घोर विरोध करता है। यदि सरकार जबरदस्ती इस योजना को लागू करती है तो प्रदेश संगठन इस योजना के विरोध में आन्दोलन करने के लिए मजबूर होगा।किसी प्रकार की क्षति की जिम्मेदारी शासन व सरकार की होगी।आन्दोलन की रूप रेखा निकट भविष्य में तय की जायेगी। संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार नेकहा कि पेंशन से मासिक अंशदान कटौती कर चिकित्सा सुविधा गोल्डन कार्ड के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार की तरफ से दी जारही थी लेकिन विगत दो वर्षों से पेंशनर्स को उक्त योजना में मासिक अंशदान कटौती के बावजूद भी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है जिससे कि पेंशनरों में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *