देश की अगली पीढ़ी के कामकाजी लोगों को नई दिशा देने की पहल

देहरादून, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआईटी-डब्ल्यूपीयू) में एच आर कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन बेहद सफल रहा। उद्योग और शिक्षा जगत के बीच राष्ट्रीय स्तर के इस संवाद का उद्देश्य छात्रों को आज के जमाने में लगातार बदल रहे कामकाजी माहौल के लिए तैयार करना था, ताकि वो उम्मीद की कसौटी पर खरे उतर सकें। इस सम्मेलन में चर्चा का मुख्य विषय “नई पीढ़ी को हुनरमंद बनानाः उम्मीदें बनाम सच्चाई“ था।
इस कार्यक्रम में कई जाने-माने एच आर लीडर्स, उद्योग जगत के जानकार और शिक्षा के क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया, ताकि ग्रेजुएट छात्रों की नौकरी पाने की काबिलियत और कामकाजी माहौल के लिए तैयारी के बीच बढ़ते अंतर पर चर्चा की जा सके। मुख्य विषय के अलावा सारी चर्चा इन दो अहम मुद्दों पर हुईः “प्लग-अँड-प्ले ऑर ट्रेन-अँड-ट्रान्सफॉर्म? एचआर पर्स्पेक्टिव्ह ऑन न्यु जनरेशन टॅलेंट और एम्प्लॉयबिलिटी वर्सेस वर्क रेडीनेसः व्हेअर एज्युकेशन एंड्स अँड इंडस्ट्री बिगिन्स।” पैनल सदस्यों के बीच हुई चर्चा में इन्फोसिस बीपीएम, नोवार्टिस, कल्याणी ग्रुप, एसकेएफ इंडिया, यूनाइटेड एयरलाइंस, विप्रो इंजीनियरिंग, मेट्रो ग्लोबल सॉल्यूशंस, बीएनवाई मेलॉन, सर्से, पीडब्ल्यूसी और इनोमैटिक्स रिसर्च लैब्स सहित देश-विदेश के कई बड़े संगठनों के एच आर लीडर शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *