इंस्टामार्ट ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए उन्नत सुरक्षा पहल शुरू की

देहरादून, नेशनल रोड सेफ्टी मंथ और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सड़क सुरक्षा अभियान (एसएसए) के अवसर पर, भारत के अग्रणी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने आज अपने डिलीवरी पार्टनर्स की सड़क पर सुरक्षा और आपात स्थिति की तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा पहलों की घोषणा की। इस पहल के तहत, इंस्टामार्ट ने टमबत्मच के साथ साझेदारी की है, जिसके अंतर्गत एक दो-स्तरीय सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसमें एक इमरजेंसी क्यूआर कोड सॉल्युशन और निवारक वाहन जांच शामिल है।
इस साझेदारी के केंद्र में एक क्यूआर और एनएफसी आधारित सुरक्षा टूल है, जो डिलीवरी पार्टनर्स को दुर्घटना, वाहन खराब होने या सड़क पर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रमाणित अलर्ट भेजने की सुविधा देता है। यह सिस्टम बिना व्यक्तिगत फोन नंबर उजागर किए, पंजीकृत आपात संपर्कों को तुरंत सूचित करता है, जिससे गोपनीयता बनी रहती है और कीमती समय बचता है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स के अलावा, इंस्टामार्ट डिलीवरी पार्टनर्स को मुफ्त सुरक्षा जांच भी उपलब्ध करा रहा है। यह पायलट प्रोजेक्ट वर्तमान में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, चंडीगढ़, जयपुर, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मोहाली, जीरकपुर, पंचकुला, खरार और देहरादून में चल रहा है। इस पहल पर बात करते हुए, इंस्टामार्ट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अंकित जैन ने कहा, “हमारे डिलीवरी पार्टनर्स हमारे हर काम की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी। त्मेफज्ंह जैसे सॉल्युशन्स के साथ, व्यावहारिक ऑन-ग्राउंड ट्रेनिंग और निवारक सपोर्ट को जोड़कर, हम रियल-टाइम इमरजेंसी रिस्पॉन्स को मजबूत कर रहे हैं और सुरक्षित व आत्मविश्वास से भरी राइडिंग आदतों को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा और भलाई को सबसे पहले रखा जा सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *