रुद्रप्रयाग, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अगस्तमुनि में मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून की ओर से निक्षय मित्रों को पोषण किट का वितरण किया गया।
स्वामी स्वरूपानंद ने कहा, “क्षय रोग से मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब रोगियों को समय पर उपचार के साथ उचित पोषण और मानसिक संबल प्रदान किया जाए। ये पोषण किट रोगियों की शीघ्र रिकवरी में मदद करेंगी और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने का आत्मविश्वास देंगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, निक्षय मित्र और अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने रामकृष्ण मिशन के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। इस दौरान डॉ कुणाल चैधरी (जिला क्षय रोग अधिकारी), मुकेश बगवाड़ी (समन्वय अधिकारी), निक्षय मित्र सुमन रावत, डॉ. ज्योति शाह (नोडल अधिकारी)। रामकृष्ण मिशन टीम से हनुमंत पंवार, सुमंत सतकारी और अनूप पंवार ने सहित अन्य मौजूद थे।