भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव के रूप में मनाया गया

देहरादून, भारत सरकार ने 15 नवम्बर जो कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है को इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। तदानुसार, आई सी एफ आर ई-वन अनुसंधान संस्थान, देहारादून द्वारा इस दिवस को आज जनजातीय गौरव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के डॉ॰ एन के उप्रेती, समूह समन्वयक अनुसंधान एवं कार्यकारी निदेशक द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्थान के सभी वैज्ञानिक, अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का समन्वयन विस्तार प्रभाग तथा वन संवर्धन एवं वन प्रबंधन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *