दिव्यांगजनों को दिया जाएगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

रुद्रप्रयाग। उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों सहित स्वरोजगार करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों के सेवायोजकों, प्लेसमेंट अधिकारियों, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट ने बताया कि तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग कार्मिकों व स्वतः राजेगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों सहित प्लेसमेंट अधिकारियों व दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जनपद के अंतर्गत सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पूर्ण विवरण सहित एक सप्ताह अंतर्गत जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने की अपील की। ताकि समय से आवश्यक कार्यवाही करते हुए शासन को प्रेषित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *