आईसीआईसीआई बैंक ने फोनपे के साथ की साझेदारी

देहरादून,  आईसीआईसीआई बैंक ने आज घोषणा की कि उसने डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे के ऐप पर अपने पूर्व-स्वीकृत ग्राहकों को यूपीआई पर तुरंत क्रेडिट देने के लिए फोनपे के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी आईसीआईसीआई बैंक के लाखों पूर्व-स्वीकृत ग्राहकों को फोनपे ऐप पर तुरंत शॉर्ट टर्म क्रेडिट लाइन सक्रिय करने और इसे सहज और सुरक्षित तरीके से यूपीआई लेनदेन के लिए उपयोग करने की सुविधा प्रदान करती है। बैंक 45 दिनों की पुनर्भुगतान अवधि के साथ यूपीआई पर 2 लाख तक की क्रेडिट लाइन प्रदान करता है। इस सुविधा की घोषणा त्योहारी सीजन के दौरान की गई है ताकि ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्रा और होटल बुकिंग, बिल भुगतान और ऐसे ही अन्य महंगे सामान इत्यादि खरीद सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *